फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young sucide

Bilaspur News: पिता की डांट से नाराज युवक घर में फंदे पर झूला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
young sucide
केमरी (रामपुर)। केमरी में एक मजदूर ने अपने पुत्र को मंगलवार की दोपहर किसी बात को लेकर डांट दिया। नाराज युवक ने अपने घर के कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर झूल गया, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही युवक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन

मामला केमरी के मोहल्ला माजुल्लानगर का है। मोहल्ला निवासी सलामुद्दीन उर्फ बड़े अंसारी खेती किसानी का काम करते हैं। उनका पुत्र रोहिद 25 भी राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने का काम करता था। लोगों के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर सलामुद्दीन ने अपने पुत्र रोहिद को किसी बात को लेकर घर में डांट दिया था। इसके बाद सलामुद्दीन अपने घर से बाहर चले गए थे और रोहिद नाराज होकर कमरे में चला गया था। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा कि रोहिद कमरे के अंदर पंखे पर रस्सी के सहारे झूल रहा है। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में रोहिद को नीचे उतारा और एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और सुपुर्द ए खाक कर दिया। मृतक छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का बताया गया है। उक्त मामले में थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed