फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   young drowned in river

भाखड़ा नदी पार कर रहा युवक पानी में डूबा, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
young drowned in river
बिलासपुर (रामपुर)। ईद पर बहन से मिलने जा रहा युवक बुधवार शाम नगर की भाखड़ा नदी में डूब गया। युवक के डूबने की सूचना से उसके घर कोहराम मच गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने में लगी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शीरी मियां निवासी फईम 28 वर्ष पुत्र दूलासेन नगर स्थित एक गल्ले के गोदाम पर मजदूरी करता है। बुधवार शाम छह बजे वह मोहल्ले के पास बहने वाली भाखड़ा नदी पार कर मोहल्ला टांडा हुरमत नगर की नई बस्ती मोहल्ला चांदा के पार रहने वाली बहन सीमा व बहनोई नदीम से मिलने जा रहा रहा था। अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

उसे पानी में डूबते हुए कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिजन भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। मोहल्ले व गोताखोरों ने युवक को खोजना शुरू किया, मगर उसका रात साढ़े आठ बजे तक भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की खोजबीन के लिए जिला मुख्यालय से गोताखोरों को बुलाने की व्यवस्था की। पालिकाध्यक्ष मो. हसन खां, मुराद हसन खां, सपा नेता जुबैर मोहसिन खां भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक गोताखोर फईम की तलाश में जुटे थे और परिजन के साथ काफी ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। युवक के नदी में डूबने से उसके घर मनाई जा रही ईद की खुशियां भी काफूर हो गईं। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed