{"_id":"6acf68363bf4a1117806a6dd","slug":"yogesh-sharma-won-a-silver-medal-in-boxing-bilaspur-news-c-178-1-ssml1033-172395-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बॉक्सिंग में योगेश शर्मा ने जीता रजत पदक, कोटखाई महाविद्यालय में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बॉक्सिंग में योगेश शर्मा ने जीता रजत पदक, कोटखाई महाविद्यालय में हुआ स्वागत
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
बॉक्सिंग में योगेश शर्मा का रजत पदक जीतने के बाद कोटखाई महाविद्यालय में किया स्वागत
Link Copied
प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने योगेश के उज्जवल भविष्य की कामना की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई के विद्यार्थी योगेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। ऊना के राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में आयोजित इस प्रतियोगिता में योगेश ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि के लिए 14 अक्तूबर को डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ, शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थियों ने योगेश का फूलमालाएं पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया। प्राचार्य ने योगेश को रजत पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योगेश की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर योगेश शर्मा ने बॉक्सिंग प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ, शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विकसित वर्मा और डॉ. रमेश चौहान का आभार व्यक्त किया। योगेश की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता ने क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।