{"_id":"62191feacd96564abf7645ee","slug":"x-rays-started-in-jhanduta-hospital-people-got-relief-bilaspur-news-sml400792057","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता अस्पताल में शुरू हुए एक्सरे, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडूता अस्पताल में शुरू हुए एक्सरे, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में लोगों को करीब छह माह बाद एक्सरे होना शुरू हो गए। कमरे की मरम्मत के कार्य के चलते क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब एक्सरे शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। इसके लिए लोगों ने बैहना ब्रह्मणा वार्ड के जिला परिषद सदस्य प्रोमिला वसु का आभार जताया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता विस क्षेत्र का केंद्र बिंदु है। ऐसे में क्षेत्र के कई दूरदराज से मरीज एक्सरे करवाने के लिए आते थे, लेकिन यहां पर एक्सरे बंद होने के कारण उन्हें घुमारवीं, बिलासपुर या अन्य स्थानों में जाकर एक्सरे करवाने पड़ते थे। इससे लोगों को पैसे और समय के साथ कई अन्य दिक्कतों से गुजरना पड़ा। ऐसे में जिला परिषद प्रोमिला वसु ने लोगों की दिक्कतों के समाधान के लिए विभाग के प्रति रोष प्रदर्शन कर लोगों को शीघ्र एक्सरे की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मांग उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
स्थानीय लोगों राकेश, दिनेश, अरविंद, रविंद्र, संजीव, रणवीर, कुलदीप, अजय, ओंकार, दीपिका, सपना, पुष्पा, बीना, इंद्रो, कमला ने कहा कि लोगों को एक्सरे के लिए घुमारवीं और बिलासपुर अस्पताल जाना पड़ता था। अब झंडूता में ही यह सुविधा फिर से शुरू हो गई है जिससे लोगों को राहत मिली है। स्वास्थ्य खंड अधिकारी झंडूता डॉक्टर अरविंद टंडन ने बताया कि कमरे की मरम्मत कार्य के कारण एक्सरे बंद किए गए थे। अस्पताल में दो दिन से मरीजों के एक्सरे होना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
000