{"_id":"6561f46d05a537d84b066a17","slug":"worship-of-gayatri-mantra-improves-a-persons-life-sukhdev-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-9184-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री मंत्र की उपासना से व्यक्ति के जीवन में आता है सुधार : सुखदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री मंत्र की उपासना से व्यक्ति के जीवन में आता है सुधार : सुखदेव
विज्ञापन
- विजयपुर में 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में विजयपुर में पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा और 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया गया। शनिवार को इसके समापन पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए कथावाचक सुखदेव शर्मा ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज का निर्माण और सदविचारों से समाज में संस्कारों का निर्माण करते हुए एक अच्छे समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना गायत्री परिवार का उद्देश्य है। आज पूरे भारतवर्ष में गायत्री परिवार सदविचारों एवं संस्कारों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र की उपासना एवं नित्य यज्ञ से व्यक्ति के जीवन में सुधार आता है और उसके आत्मबल में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि हम सुधरेंगे युग सुधरेगा का उद्घोष करते हुए समाज में एक नई क्रांति लाने की आवश्यकता है। कथा के अंतिम दिन चेतना संस्था की संस्थापक डॉ. मल्लिका नड्डा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गायत्री परिवार यज्ञ एवं गायत्री उपासना के माध्यम से समाज में एक बड़ा परिवर्तन ला रहा है।