फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Workshop organized for education block Jhanduta in Barthin

Bilaspur News: अध्यापकों, एसएमसी सदस्यों को आपदा से निपटने का दिया प्रशिक्षण

Tue, 06 Aug 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Workshop organized for education block Jhanduta in Barthin
-बरठीं में शिक्षा खंड झंडूता के लिए आयोजित हुई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जुखाला ने बरठीं स्कूल में आपदा प्रबंधन के तहत दो दिवसीय कार्यशाला लगाई। इसमें शिक्षा खंड झंडूता के हितधारकों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला समन्वयक राकेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापकों, एसएमसी सदस्यों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया। आपदा के महत्व और उसके प्रभाव से बचने के बारे में प्रतिभागियों को संबोधित किया। राकेश ठाकुर ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की मूल अवधारणाओं, विभिन्न संकटों, स्कूल सेफ्टी एप, विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना, प्राथमिक चिकित्सा सहायता एवं आपदा पर मॉक ड्रिल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर मान सिंह ने हिमाचल प्रदेश में आने वाले विभिन्न संकटों और उनके प्रभावों पर कार्यशाला में अपने विचार रखे। मंजिदर सिंह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। नरेश कुमार ने विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना और स्कूल सेफ्टी एप पर उसे अपलोड करने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सुनील जसवाल, श्याम ठाकुर सहित विभिन्न शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समितियां के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed