{"_id":"6a33fd21a597333063051439","slug":"workshop-on-digital-holistic-progress-cards-for-pm-shri-schools-begins-at-diet-jukhala-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162037-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट जुखाला में पीएम श्री स्कूलों की डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड कार्यशाला हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट जुखाला में पीएम श्री स्कूलों की डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड कार्यशाला हुई शुरू
Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय कार्यशाला में स्कूलों के नोडल अध्यापक, प्रधानाचार्य सहित अन्य ले रहे भाग
उद्देश्य: छात्रों के के समग्र विकास, सीखने की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में पीएम श्री स्कूलों के लिए डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड विषय पर दो दिवसीय ऑनलाइन हैंड्स-ऑन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यशाला में जिले के सभी पीएम श्री स्कूलों के नोडल अध्यापक, प्रधानाचार्य और अन्य भाग ले रहे हैं। शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी निशा गुप्ता ने किया। डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने प्रतिभागियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप दक्षता-आधारित शिक्षण और मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड विद्यार्थियों के समग्र विकास के आकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। निशा गुप्ता ने भी प्रतिभागियों को कार्यशाला से अधिकतम लाभ प्राप्त करने और अपने-अपने स्कूलों में डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला परख, एनसीईआरटी, नई दिल्ली और एससीईआरटी सोलन के निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अनुपालन में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों को डीएचपीसी प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना और विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं सीखने की उपलब्धियों का बहुआयामी मूल्यांकन सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डीएचपीसी पोर्टल पर प्रोफाइल प्रबंधन, मूल्यांकन प्रविष्टि, रिपोर्ट निर्माण, डेटा प्रबंधन और अन्य आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान एसेसमेंट समन्वयक चंद्रकांत और पीएम श्री समन्वयक अनिल कुमार ने प्रतिभागियों को डिजिटल होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड की अवधारणा, उद्देश्य एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने डीएचपीसी के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास, दक्षता-आधारित मूल्यांकन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को पोर्टल के उपयोग, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्ट निर्माण एवं कार्यान्वयन से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर डाइट जुखाला के मीडिया प्रभारी दिग्विजय सहित अन्य उपस्थित रहे।