फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Work in Panchayats stalled due to strike by zip workers

Bilaspur News: जिप कर्मचारी की हड़ताल से पंचायतों में कामकाज ठप

Fri, 06 Oct 2023 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Work in Panchayats stalled due to strike by zip workers
जिला पंचायत कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी रही जारी, लोग रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। जिला परिषद कर्मचारी महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते विकास खंड की सभी पंचायतों में काम काज पूरी तरह ठप हो गया है। विकास खंड रोहडू के सभी प्रधान भी जिला परिषद कर्मचारियों के साथ पूरा समर्थन कर रहे हैं। प्रधानाें उपप्रधानों ने भी जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों को सही ठहराते हुए सरकार से मांग की है कि समय रहते इसको पूरा किया जाए। पंचायतों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं और जनता के रोजमर्रा के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिला परिषद कर्मचारी इकाई रोहडू के अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी ने कहा कि जिला परिषद के कर्मचारी पिछले दो वर्षों से अपनी मांगों को लेकर वर्तमान व पिछली सरकार के समक्ष समय-समय पर उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार से आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला। उनके पास अब हड़ताल के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को समय-समय पर वित्तीय व अन्य सभी प्रकार के लाभ सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं, लेकिन जिला परिषद कर्मचारियों के साथ हो रहा व्यवहार बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं है। उन्होंने पिछले वर्ष भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की थी। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी स्वयं समर्थन कर चुके थे। जिला परिषद कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान सरकार एक कर्मचारी हितैषी सरकार है। सरकार ने ओपीएस जैसे मुद्दे को कर्मचारियों के हित में लागू किया है। जिला परिषद कर्मचारियों को अपनी उम्मीद ही पूर्ण होती नहीं दिख रही, इसलिए उनको आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने मांग की है कि सरकार जिला परिषद कर्मचारियों का ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में विलय करें, ताकि उनको न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed