फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women will take account of inflation from Modi in elections: Alka

हिमाचल की महिलाएं चुनावों में लेगी मोदी से महंगाई का हिसाब: अलका

Sun, 11 Sep 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women will take account of inflation from Modi in elections: Alka
बिलासपुर। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के तहत घवांडल में कांग्रेस महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसतें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कांग्रेस के सह प्रभारी गुरकीरत कोटली और विधायक रामलाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलका लांबा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में रसोई का बजट डगमगाया है। खाद्य पदार्थों और गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया। इससे महिलाओं में भारी रोष है। साथ ही हिमाचल की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगामी चुनावों में महंगाई का हिसाब-किताब लेने को बेताब हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है।
विज्ञापन

पंजाब में हालात बिगड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है। महिलाओं के साथ वादे किए थे, वे भी पूरे नहीं किए जा रहे हैं। हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आएगी और कांग्रेस फिर से सत्तारूढ़ होगी। महिलाओं का रुझान इस बार कांग्रेस की तरफ है और आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकाल में रिकॉर्ड विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरकीरत कोटली ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिस तरह महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, उससे दुखी होकर जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है। कांग्रेस पार्टी की लहर प्रदेश में आने वाली है। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने मां नयनादेवी के मंदिर में माथा भी टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed