फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Women kept Nirjala fast for unbroken marriage on Hartalika Teej

हरतालिका तीज पर महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए रखा निर्जला व्रत

Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women kept Nirjala fast for unbroken marriage on Hartalika Teej
बिलासपुर मं हरतालिका तीज के उपलक्ष्य पर पूजा अर्चना करती महिलाएं। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में हरतालिका तीज पर शुक्रवार को महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए निर्जला व्रत रखा। पारंपरिक रूप से व्रत पूजन को लेकर जिला भर के सभी घरों में वीरवार को ही तैयारी कर ली गई थी। महिलाओं ने साज श्रंगार कर व्रत रखे और भगवान शिव व माता पार्वती का विधिविधान से पूजन किया। इस मौके पर पहली बार व्रत रख रही विवाहिताओं और कन्याओं में ज्यादा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

इस बार कोविड-19 के चलते इस त्योहार पर भी मंदिर बंद रहे। व्रत रखने वाली महिलाओं व युवतियों ने अपने अपने घरों में ही पूजा कर अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। बताते चलें कि सुहाग की रक्षा करने वाला यह व्रत विवाहित स्त्रियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। महिलाएं भूखी प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। वहीं कुवांरी लड़कियां अच्छे जीवन साथी पाने की कामना को लेकर हरतालिका तीज का त्योहार मनाती हैं। जिससे उनको भी मां पार्वती की तरह ही उनका मनचाहा वर प्राप्त हो। हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना की। वहीं भगवान गणेश की पूजा की ताकि उनका व्रत बिना किसी विघ्र-बाधा के पूरा हो जाए। कोरोना की बजह से इस बार हरतालिका तीज पर भी मंदिरो के कपाट बंद रहे। महिलाओं ने अपने घरों में ही पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed