फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women died in suspecious condition

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या में पांच नामजद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
women died in suspecious condition
खजुरिया (रामपुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी ससुराल वाले घर से फरार हैं।
विज्ञापन

घटना खजुरिया थाने के गांव कनकपुर की गौंटिया की है। जिला बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव कुंवरगढ़ा निवासी बीरबल पुत्र सुमेरी लाल के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति देवी 31 की शादी कनकपुर की गौंटिया गांव निवासी विजेन्द्र सिंह के पुत्र मुकेश के साथ सन 2008 में की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग एक मोटर साईकिल और एक लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर आये दिन प्रीति को प्रताड़ित करते थे। चार दिन पूर्व में ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज पूरी न करने को लेकर प्रीति के साथ मारपीट भी की थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने की सूचना आठ सितंबर को प्रीति देवी ने फोन पर दी, तब प्रीती देवी की मां लाजो देवी अपनी पुत्री के घर आई। आरोप है कि तब लाजो देवी से भी दामाद मुकेश लड़ाई झगड़ा करने को अमादा हो गया तथा बदसलूकी की थी। लड़ाई झगड़े की डर से लाजो देवी इसी गांव में ही दूसरी पुत्री रेखा देवी के घर पर जाकर रुक गईं। दस सितंबर को लाजो देवी अचानक अपनी पुत्री प्रीति देवी के घर पहुंची । लाजो देवी ने देखा कि उनकी पुत्री मृत हालत में चारपाई पर पड़ी है और ससुराल वाले सभी लोग घर से पहले ही भाग चुके थे। लाजो देवी अपनी पुत्री को मृत हालत में देख घबरा गईं और वह जोर जोर से चिल्लाने लगीं कि मेरी पुत्री का मार दिया और कुंवरगढ़ा फोन कर अपने घर वालों को बुला लिया। सूचना पर प्रीति के पिता बीरबल ने खजुरिया थाने पहुंचकर ससुराल वाले लोग पति मुकेश, देवर राजेश, जेठ धर्मेंद्र, सास वारावती और ससुर विजेन्द्र सिंह के खिलाफ दहेज हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। दहेज हत्या की सूचना पर खजुरिया थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर ने निरीक्षण कर एसडीएम मयंक गोस्वामी व सीओ अरुण कुमार सिंह को सूचना दी। अधिकारियों ने तत्काल गांव पहुंचकर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ ने हत्यारोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन

000
लटकने से हुई थी प्रीति की मौत
बिलासपुर। खजुरिया थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर के अनुसार, मृतका के गले पर रस्सी आदि का निशान दिखाई दे रहा था। जिससे प्रतीत हो रहा है कि महिला की मृत्यु लटकने से हई होगी। पीएम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण हैंगिग आया है। उन्होंने बताया कि मायके वालों का कहना है कि पोस्टमार्टम घर पर ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा था। इसलिए मायके वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव कुंवरगढा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed