फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Wheat will not be purchased this time also in grain market Mazari

Bilaspur News: अनाज मंडी मजारी में इस बार भी नहीं होगी गेहूं की खरीद

Wed, 03 Apr 2024 06:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Wheat will not be purchased this time also in grain market Mazari
अनाज मंडी मजारी। फाइल फोटो
-2022 में दस हजार क्विंटल रखा था लक्ष्य, केवल पहुंची थी 208 क्विंटल गेहूं
विज्ञापन

-दो करोड़ की लागत से तैयार की गई है अनाज मंडी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के मजारी में बनाई गई जिले की पहली अनाज मंडी में इस बार भी गेहूं की खरीद नहीं होगी। नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से इस साल भी इस मजारी अनाज मंडी को केंद्र नहीं बनाया गया है। इसका मुख्य कारण है कि इस अनाज मंडी में पहली बार गेहूं की आवक बहुत कम हुई थी। अनाज मंडी को अप्रैल 2022 में दो करोड़ की लागत से बनाया गया था। नागरिक आपूर्ति निगम ने प्रदेश भर में गेहूं की खरीद के लिए आठ केंद्रों की सूची जारी की है। इसमें अनाज मंडी मजारी शामिल नहीं है। हिमाचल के किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए पंजाब राज्य में रुख करना पड़ता है। इस कारण उन्हें अधिक पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस अनाज मंडी को मजारी में खोला गया, ताकि क्षेत्र के किसानों को दूर-दराज और पंजाब राज्य में गेहूं ले जाने से निजात मिल जाए। इस मंडी में सुविधा मुहैया कराने का कार्य एपीएमसी को दिया गया है, लेकिन उस समय जो लक्ष्य रखा गया था, वह पूरा नहीं हुआ। 2022-23 में जब पहली बार मंडी शुरू हुई तो मात्र 208 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। दूसरी ओर विभाग ने मंडी में दस हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा था। उम्मीद से भी कम गेहूं मंडी में पहुंची। यही कारण है कि 2023-24 में भी निगम की ओर से इस मंडी में केंद्र नहीं खोला गया। वहीं, अब इस साल भी इस मंडी में केंद्र स्थापित नहीं किया गया है। एपीएमसी सचिव राघव सूद ने बताया कि निगम की ओर से प्रदेश में गेहूं की खरीद के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें मजारी अनाज मंडी शामिल नहीं है। इसका मुख्य कारण यह है कि साल 2022-23 में जब यह मंडी शुरू हुई तो बहुत कम गेहूं इस मंडी में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed