फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   weather in bilaspur

पांच माह बाद जमकर बरसे मेघ, बागवानों के चेहरे खिले

Sat, 17 Apr 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
weather in bilaspur
शाहतलाई (बिलासपुर)। जिले में पांच माह बाद जमकर मेघ बरसे। इससे बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। जिला में समय पर बारिश न होने से रबी की फसलें सूखे की भेंट चढ़ गई हैं। अब बागवानों को आम की पैदावार से उम्मीद है। बारिश न होने से आम के पेड़ों पर आए बौर में फल का सही आकार नहीं बन पा रहा था। लेकिन शनिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बागवानों का कहना है कि बारिश होने से अब फलों की सेटिंग ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 10 हजार बागवान परिवार 3200 हेक्टेयर भूमि पर आम की पैदावार करते हैं। बागवानों बलदेव कुमार, चंद्र कुमार, जोगराज, बर्फी राम, रामरत्न, किशोरी लाल, राजेश कपूर, मनिंद्र सिंह, रत्न चंद ने कहा कि बारिश न होने से आम की सेटिंग सही नहीं हो पा रही थी। लेकिन शनिवार को हुई बारिश से फलों की सेटिंग सही हो जाएगी। दूसरे राज्य से आने वाले आम पर जिला के आम भारी पड़ सकते हैं। बागवानों का कहना है कि बीते साल बागवानों को सही मूल्य न मिलने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। आम के पेड़ बौर से लदे हैं। रबी की फसलों को सूखे से हुए नुकसान की भरपाई आम से होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

कैराथीन आधा ग्राम 1 लीटर पानी में घोलकर करें छिड़काव : डॉ. पवन
झबोला के उद्यान विकास अधिकारी डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश बागवानों के लिए वरदान साबित होगी। आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि 1 लीटर पानी में 1 ग्राम बेबस्टीन का घोल बनाकर छिड़काव करें। मटर के दाने के बराबर आम होने पर कैराथीन आधा ग्राम 1 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। इससे आम की सही सेटिंग हो जाएगी। क्षेत्र में हुई बारिश बागवानी के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed