{"_id":"64de5454df0c7932e605a669","slug":"water-scheme-effected-due-to-rain-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-4165-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जल शक्ति विभाग को झंडूता में पांच करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जल शक्ति विभाग को झंडूता में पांच करोड़ का नुकसान
Thu, 17 Aug 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। मूसलाधार बारिश से जल शक्ति विभाग सब डिवीजन झंडूता को करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिनरात युद्धस्तर पर कार्य कर अधिकतर पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया है। 14 अगस्त को सीर खड्ड में आई भयंकर बाढ़ के कारण अधिकतर उठाऊ पेयजल योजनाओं की मशीनरी खराब हो गई थी। इससे उपमंडल झंडूता के करीब 250 गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई, लेकिन विभाग के करीब छह दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिनरात युद्धस्तर पर कार्य किया। अब बैहरन-एक, बैहरन दो, बाला सेर बरोहा, कुजैल तुंगड़ी, धरासानी, समलेटा, भटेड़, मनन, टिहरा, बड़गांव, दाड़ी बाड़ी सहित सभी स्कीमें चालू हो गई हैं। बरठीं-सरगल पेयजल योजना अभी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो पाई है। इस योजना को दो दिन में चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पानी की स्कीमें बहाल करने में जल शक्ति विभाग सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता ने सभी पेयजल योजनाओं का खुद निरीक्षण कर कर्मचारियों के साथ दिनरात कार्य में हाथ बटाया। जल शक्ति विभाग सबडिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता अमन ठाकुर के अनुसार भारी बारिश से सीर खड्ड और अन्य स्थानों पर पेयजल योजनाओं को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्रभावित हुई सभी स्कीमों का जायजा लिया गया। सभी स्कीमें पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन