फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water sceme innagurated

3.42 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना कोटलू ब्राह्मणा का लोकार्पण

Sat, 19 Feb 2022 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
water sceme innagurated
पंचायतघर कोटलू ब्राह्मणा के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन करते मंत्री राजेंद्र गर्ग। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर) खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने 3 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना कोटलू ब्राह्मणा और 8 लाख रुपये से निर्मित पंचायतघर कोटलू ब्राह्मणा के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उठाऊ पेयजल योजना कोटलू ब्राह्मणा के निर्माण से ग्राम पंचायत छत, संडयार और कोटलू ब्राह्मणा के 30 गांवों के लगभग 7207 लोगों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत आने वाले गांवों में 565 नि:शुल्क पेयजल कनेक्शन लगाए गए हैं। इस योजना के तहत कुल 13 पेयजल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है जिनमें से 4 ओवर हेड टैंक बनाए गए हैं। बताया कि करलोटी और आसपास की 7 पंचायतों के लिए पूर्व में निर्मित पेयजल योजना को फीड करने के लिए 20 करोड़ से पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा, जिसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के निर्माण से क्षेत्र में हर मौसम में भरपूर मात्रा में पेयजल उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस योजना का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये की लागत निर्मित की जा रही उठाऊ पेयजल योजना चोखणा धार का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अप्रैल माह में इस योजना को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटलू ब्राह्मणा पंचायत के विकास के लिए तथा विभिन्न कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने महिला मंडल कोटलू बिंदला को 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। 4 महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed