फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water inter in houses

घरों और खेतों में घुस रहा बारिश का पानी

Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
water inter in houses
झंडूता बैहना बाला खतेड़ सड़क पर पानी। संवाद - फोटो : BILASPUR
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता-मुकड़ाना-बैहना-खतेड़-बाला सड़क पर बहने वाला बारिश का पानी लोगों के घरों और खेतों में घुस रहा है। इससे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण किया गया था। अधिकतर सड़क का निर्माण निजी भूमि में हुआ है। पक्की निकास नालियां भी बनाई गई हैं, लेकिन बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण बारिश का पानी घरों और खेतों में घुस रहा है। कई जगहों पर सड़क पर ही इकट्ठा हो रहा है। इससे लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
बैहना गांव के प्रेम सिंह मिन्हास की पशुशाला डंगे का निर्माण न होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश का पानी श्याम लाल के मकान के आंगन में पहुंच रहा है वहीं सुनील कुमार की मक्की की फसल भी बारिश के पानी से बरबाद हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों प्रेम सिंह, सरोज कुमार, सुनील कुमार, जगदीश सिंह, श्याम लाल ने बताया कि कई साल से सड़क किनारे बनाई गई नालियों और पुलियों में बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण समस्या पैदा हुई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अधिशाषी अभियंता दीपक सुरेहली ने बताया कि लोगों की समस्या ध्यान में आई है। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लेकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed