{"_id":"62b9f51c536475716c2564df","slug":"water-guard-dies-in-collision-of-two-scooty-bilaspur-news-sml413467416","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्कूटी की टक्कर में जल रक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्कूटी की टक्कर में जल रक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत लाड़ाघाट के पास दो स्कूटी में हुई टक्कर में एक स्कूटी सवार जल रक्षक की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। मृतक जलशक्ति विभाग में बतौर जल रक्षक आउट सोर्स पर कार्यरत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लाड़ाघाट के पास एक स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक अन्य स्कूटी से टकरा गई। घायल स्कूटी सवार को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल मारकंड पहुंचाया, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय कुमार (42) पुत्र बृजलाल निवासी गांव गुरेड़ डाकघर सोलधा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
खाई खारसी से बीडीसी सदस्य आत्मदेव ने बताया कि मृतक संजय कुमार जल शक्ति विभाग में आउट सोर्स पर वाटर गार्ड नियुक्त था। उनके पास लाड़ाघाट और लीयुगड़ी ब्राह्म्णा पेयजल टैंकों का जिम्मा था। हर रोज की तरह सोमवार को भी वह टैंकों से पानी छोड़ने का काम कर रहा था। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार दुर्घटना में जल रक्षक की मौत की पुष्टि की है।