फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water entered a dozen shops on the Baddi-Sai road due to heavy rain.

Bilaspur News: भारी बारिश से बद्दी साई मार्ग पर एक दर्जन दुकानों में घुसा पानी

Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Water entered a dozen shops on the Baddi-Sai road due to heavy rain.
बद्दी के साईं मार्ग मुख्य बाजार में बुधवार को बारिश के बाद दुकान के अंदर घुसा पानी। स्रोत : जाग
नाली न होने से दुकानों में रखा कपड़ा व अन्य सामान हुआ खराब
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ पर भी जगह-जगह हुआ जल भराव, लगा लंबा जाम
कारोबारी बोले निगम ने बारिश में किया काम शुरू, नालियां बनाई नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी साई मार्ग पर नाली न होने से बुधवार को बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों का दुकानों में रखा सामान गीला व खराब हो गया वहीं कई दुकानों में लकड़ी के काउंटर भी पानी से खराब हो गए। वहीं बद्दी नालागढ़ फोरलेन पर जगह-जगह जलभराव होने से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। लोगों को जाम में फंसना पड़ा।
बद्दी में बुधवार सुबह 7:30 बजे से तेज बारिश हुई। जिससे बद्दी साई मार्ग पर एक दर्जन से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। नगर निगम की ओर से पुरानी नाली को तोड़ कर नए सिरे से नाली तैयार की जा रही है। अभी तक नाली की फाउंडेशन भरी जा रही है। अचानक हुई बारिश से बद्दी साई मार्ग का पानी नाली न होने से दुकानों में घुस गया। बारिश से मोहन जिंदल, बिट्टू गुप्ता, मयंक साड़ी, श्याम लाल जनरल स्टोर, केशव क्लॉथ हाउस, नरेंद्र बर्तन स्टोर, नीतू गारमेंट्स, निर्मला जनरल स्टोर, गोपाल शूज की दुकानों में पानी घुस गया। इन दुकान में पानी घुसने से हजारों को सामान भीगने से खराब हो गया है। इसके अलावा हनुमान चौक के समीप भी नाली जाम होने से बारिश के पानी पोस्ट ऑफिस व साथ लगती दुकानों में घुस गया है। जिससे सामान खराब हो गया।
विज्ञापन


नई बनीं नहीं और पुरानी नालियां तोड़ दी गईं
संडोली पंचायत के पूर्व प्रधान भाग सिंह कुंडलस ने बताया कि नगर निगम नए सिरे से नाली तैयार कर रहा है और पुरानी नाली को तोड़ दिया गया है। जिससे यह समस्या खड़ी हुई है। उद्योगों का पानी भी बद्दी साई मार्ग पर आने से यह समस्या ज्यादा हुई है। पानी से दुकानदारों का सामान खराब हो गया है। पहले से मंदी की मार झेल रहे दुकानदार पिछले तीन माह से किराया भी देने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
दुकान में लाखों को सामान खराब
दुकानदार बिट्टू गुप्ता ने बताया कि सड़क पानी खोदी गई नाली में भर गया और उसके बाद पानी जाने के लिए कोई रास्ता न होने से दुकान में घुस गया, जिससे दुकानदारों को लाखों का सामान खराब हो गया है।

इनसेट
बरसात में शुरू नहीं करना था काम
श्याम लाल ने बताया कि नाली बनाने का कार्य बरसात में शुरू नहीं करना चाहिए था। यह पहले से पता था कि बारिश आएगी तो दुकानदारों को इसकी दिक्कत आनी ही थी। नाली का निर्माण होने से पहले ही ग्राहक आने बंद हो गए है और अब पानी ने रही सही कसर पूरी कर दी है।


कोट
दुकानदार नाली बनाने के लिए जगह दे देते तो पुरानी नाली को बाद में तोड़ा जाता है। जगह कम मिलने से पुरानी नाली को तोड़ना पड़ा जिसके चलते यह दिक्कत आई है। टुल्लू पंप लगा कर पानी को खाली किया जा रहा है। नाली का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जिससे दोबारा यह परेशानी न हो। - विवेक चंदेल, आयुक्त, नगर निगम

बद्दी के साईं मार्ग मुख्य बाजार में बुधवार को बारिश के बाद दुकान के अंदर घुसा पानी। स्रोत : जाग

बद्दी के साईं मार्ग मुख्य बाजार में बुधवार को बारिश के बाद दुकान के अंदर घुसा पानी। स्रोत : जाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed