{"_id":"631e2d69265f364bb11ccbbd","slug":"water-crisis-in-ghumarvin-to-be-resolved-after-53-crore-rupees-drinking-water-scheme-through-garg-bilaspur-news-sml421375274","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में 53 करोड़ रुपये से दूर होगी पेयजल समस्या : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में 53 करोड़ रुपये से दूर होगी पेयजल समस्या : गर्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत गांव कोठी, लोहट और डगवाण में लोगों की समस्याओं को सुन उनका मौके पर निवारण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कोठी की पेयजल समस्या के हल के लिए नई पाइपलाइन डालने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या को हमेशा के लिए दूर करने के लिए सतलुज नदी से 53 करोड़ रुपये से उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत मैहरन धार के तयून में आठ लाख लीटर और लदरौर में चार लाख लीटर क्षमता के भंडारण टैंक बनाए जा चुके हैं।
दधोल से लदरौर सड़क पर 82 करोड़ रुपये खर्च कर अपग्रेड कार्य लगभग पूरा होने वाला है। लोगों को सुविधा देने के लिए उपतहसील भराड़ी का दर्जा बढ़ाकर तहसील करवाया। घडालवीं में कॉलेज स्वीकृति करवाकर इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू करवाई। कॉलेज के भवन के लिए पांच करोड़ रूपये भी स्वीकृत करवाए। कॉलेज खुल जाने से क्षेत्र की लड़कियों को घर-द्वार पर शिक्षा के अवसर दिए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भराड़ी अस्पताल में बिस्तरों की संख्या को 30 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता आयु सीमा को घटाकर अब 60 वर्ष कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश के चार लाख से अधिक बुजुर्गों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कोठी की पेयजल समस्या के हल के लिए नई पाइपलाइन डालने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पंचायत समिति के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रेणूका नड्डा, ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल प्रधान वीना ठाकुर, उपप्रधान अजय कुमार, एससी बीआर शर्मा, संजू चौधरी, दिव्या दर्शन, लेखराज, बंशी राम, मदन लाल, लछु राम, राम नाथ शर्मा और राकेश कुमार उपस्थित रहे।