फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water cricis

जल संकट : डंगार पंचायत के 300 परिवार एक माह से पानी को तरसे

Tue, 10 May 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
water cricis
डंगार में हैंडपंप से पानी भरते संस्कृत कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत डंगार पंचायत के करीब 300 परिवार एक माह से पानी नहीं आने से परेशान हैं। ग्रामीण टैंकरों और हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। राजकीय संस्कृत कॉलेज के विद्यार्थी और स्टाफ भी पानी की सप्लाई नहीं आने से परेशान हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों सोमा, गीता, अनिता, आंतो देवी, सुरेखा और अन्यों ने बताया कि नलों में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। विभाग को इस बारे में कई बार सूचित किया है, लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हो पाई है। पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। टैंकर और हैंडपंप के पानी से अपनी और पशुओं की प्यास बुझा रहे हैं। वहीं संस्कृत कॉलेज डंगार में भी पानी नहीं आ रहा है। इसके कारण स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को भी समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डंगार पंचायत की प्रधान अनिता धीमान ने बताया कि गर्मियों में जलस्रोतों का जलस्तर कम हुआ है। इसके कारण क्षेत्र के करीब 300 परिवारों को एक माह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के बारे में विभाग को बताया है, जल्द ही समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अभियंता अरविंद वर्मा ने बताया कि पानी न आने के बारे में जानकारी नहीं थी। अब पता चला है तो इस बारे में स्टाफ को आदेश दिए जाएंगे। पानी की समस्या को जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed