फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water,bill,without,connection,sending

न पेयजल योजना न पानी के कनेक्शन फिर भी आ रहा पानी का बिल

Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
water,bill,without,connection,sending
बरमाणा(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पंजगाईं के गांव कुनणु में लगभग 10 परिवारों को जल शक्ति विभाग द्वारा उन पेयजल कनेक्शन के बिल साल 2016 से दिए जा रहे हैं, जिनकी अभी तक इन्हें सुविधा ही नहीं मिल पाई है। उक्त परिवारों का कहना है कि जिस पेयजल योजना के तहत इन्हें पानी के कनेक्शन मिलने थे। वह योजना इनके गांव में लागू ही नहीं हुई है। लेकिन इसके बावजूद वह हर साल 1200 रुपये के हिसाब से पानी के बिल भर रहे हैं।
विज्ञापन

कुनणु गांव के नरोत्तम दत्त शास्त्री, प्रेम लाल गौतम, विजय गौतम, नंद लाल गौतम, रामधन सहित अन्यों का कहना है कि जल शक्ति विभाग के अनुसार गांव के लगभग दस परिवारों को एनटीपीसी जमथल हरनोड़ा पेयजल योजना के अनुसार पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। विभाग द्वारा लोगों को साल 2016 से पानी का बिल भी भेजा जा रहा है। लेकिन, अभी तक न ही लोगों को इस योजना के तहत कोई कनेक्शन मिला है और न ही इन्हें को अन्य पेयजल सुविधा है। इनका कहना है कि विभाग ने सिर्फ कागजों में ही यह कनेक्शन चलाए हैं। जिनकी हर साल ग्रामीणों को बिल की भरपाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य कुनणु सुनील गौतम का कहना है कि गांव में सरकार की कोई पेयजल योजना वर्तमान में चालू नहीं है। साल 2018 से पहले गुग्गा घाट से उन्हें पानी की सप्लाई आती थी। लेकिन फिर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की मदद से अपने गांव में ही पानी का बोर किया। जिससे पूरे गांव को पानी की सप्लाई दी जाती है। लेकिन उसके बाद गांव के लगभग 10 परिवारों को बिना पानी के कनेक्शन के ही बिल आ रहे हैं। जो कि सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव को बिना पेयजल कनेक्शन के बिल आने की बात अभी तक उनके ध्यान में नहीं थी। उनके पास उक्त गांव का अस्थाई रूप से चार्ज है। लेकिन फिर भी वह वीरवार को गांव में जाएंगे और इसकी जांच करेंगे। अगर लोगों को बिना कनेक्शन के पानी के बिल आ रहे हैं तो उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। -सीआर चौधरी, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed