{"_id":"6ac7ee67dca323c36806f61d","slug":"ward-members-trained-on-the-panchayat-system-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169474-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वार्ड सदस्यों को पंचायत व्यवस्था का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वार्ड सदस्यों को पंचायत व्यवस्था का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
बिलासपुर में वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद वार्ड सदस्य। संवाद
सदर की 10 पंचायतों के प्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विकास खंड की 49 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को चौथे बैच का शुभारंभ हुआ। इसमें 10 ग्राम पंचायतों के 66 वार्ड सदस्य प्रशिक्षण ले रहे हैं।
चार दिवसीय प्रशिक्षण में वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था, पंचायत के कामकाज, उनके दायित्व और विकास कार्यों में भूमिका की जानकारी दी जा रही है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं को पंचायत स्तर पर उठाने के बारे में भी बताया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायत व्यवस्था और उनके दायित्वों की जानकारी देना है। पांचवां और अंतिम बैच 14 अक्तूबर से शुरू होगा। इसमें नौ पंचायतों के 61 वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही सदर विकास खंड की सभी 49 पंचायतों के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा।