फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Waiting for approval for adventure activities in Gobindsagar lake

Bilaspur News: गोबिंदसागर झील में साहसिक गतिविधियों को बीबीएमबी की एनओसी का इंतजार

Mon, 16 Jan 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Waiting for approval for adventure activities in Gobindsagar lake
गोबिंद सागर झील बिलासपुर। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में पिछले कई साल से साहसिक गतिविधियां शुरू करने के लिए बीबीएमबी की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। बिना एनओसी के झील में किसी भी प्रकार की साहसिक गतिविधि के लिए पर्यटन विभाग में पंजीकरण संभव नहीं है। अगर बीबीएमबी की मंजूरी मिल जाती है तो बिलासपुर से बागछाल पुल तक झील में साहसिक वाटर स्पोर्ट्स के लिए बेहतर विकल्प हैं।
विज्ञापन

कई साल से योजना बनाई जा रही है कि इस झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोटिंग, जेटी, स्कूटर जेटी, स्टीमर, शिकारे, कायकिंग, कनोइंग, वाटर सर्फिंग व अन्य गतिविधियां औपचारिक रूप से शुरू की जाएंगी। लेकिन अभी तक यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। बिलासपुर से भाखड़ा बांध की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। जबकि ऊना से भाखड़ा बांध की दूरी मात्र 10-15 किलोमीटर ही है। ऊना में इसी झील में साहसिक गतिविधियों के लिए बीबीएमबी ने एनओसी दे दी है और वहां साहसिक गतिविधियां शुरू भी हो गई हैं। लेकिन बिलासपुर को अभी तक मंजूरी न मिलने से यहां पर पर्यटन को विकसित ही नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

बिलासपुर के लुहणू से बागछाल पुल तक भी अगर बीबीएमबी झील में साहसिक गतिविधियों के लिए साइट नोटिफाई कर दी जाती है तो करीब 15 किलोमीटर तक की परिधि में इन गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह होगी कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में अगर बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को शुरू किया जाता है तो यहां पर पर्यटक साहसिक गतिविधियों के लिए आकर्षित होंगे। प्रदेश के अंदर आने वाला पर्यटक सबसे पहले बिलासपुर में रुकेगा। यहां पर वोटिंग व अन्य गतिविधियों से जहां सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी वहीं स्थानीय लोगों का रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग का कार्य सिर्फ झील में काम करने वालों का पंजीकरण करना है। जिला प्रशासन अगर साइट नोटिफाई करवाता है तो विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। कहा कि बिलासुपर में एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स के लिए बेहतर संभावनाएं हैं। - रितेश पटियाल, जन सूचना अधिकारी, पर्यटन विभाग

कोटस
झील में साइट को बीबीएमबी से नोटिफाई करवाने के लिए जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करेंगे। कोशिश की जाएगी कि जिले में वाटर स्पोर्ट्स, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस साइट को जल्द नोटिफाई करवाया जा सके।
पंकज राय, उपायुक्त बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed