फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Volleyball competition started in Barmana Gugga Jaharveer fair

Bilaspur News: बरमाणा गुग्गा जाहरवीर मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sat, 13 Sep 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition started in Barmana Gugga Jaharveer fair
बरमाणा गुगा जाहरवीर मेले में बच्चों को स्पोर्ट्स किट बांटते हुए समाजसेवी। संवाद
समाजसेवी राजेश कुमार ने युवाओं को बांटी स्पोटर्स किट्स, नशे से दूर रहने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा पंचायत में युवाओं को नशा प्रवृत्ति से दूर रखने और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए सराहनीय पहल की। गुग्गा जाहरवीर मेले में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने छोटे बच्चों और युवाओं को समाजसेवी राजेश कुमार ने किट बांटी।

राजेश कुमार ने कहा कि युवा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और झगड़ों से बचें। उन्होंने कहा कि नशे की आदत न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि भविष्य में नौकरी के लिए प्रमाण पत्र या अन्य आधिकारिक दस्तावेज बनवाने के समय भी बाधा बन सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर युवाओं को मार्गदर्शन देने और उनके हौसले को बढ़ाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग से वॉलीबाल टीम के कोच रत्न लाल शर्मा, प्रदीप ठाकुर, पुलिस विभाग के जवान गगनदीप ठाकुर, पवन शर्मा, राकेश भारद्वाज, नंदलाल, सन्नी, सुभाष ठाकुर, कर्म सिंह ठाकुर, रत्न लाल ठाकुर, अंकुर ठाकुर, ग्राम पंचायत बरमाणा के उप प्रधान अवधेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को सही दिशा देने और खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे कदम नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने में मददगार सिद्ध होंगे और युवाओं का मनोबल बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed