फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Virbhadra Singh's statue to be unveiled in Sarahan

Bilaspur News: सराहन में 18 को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh's statue to be unveiled in Sarahan
सराहन में 18 अक्तूबर को होने वाले समारोह को लेकर एसोसिएशन के पदा​धिकारियों के साथ बैठक करते एसड
एसडीएम ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री सहित कई वीआईपी करेंगे शिरकत
16 को सराहन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर स्पोर्ट्स कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की ओर से 18 अक्तूबर को सराहन में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। समारोह में लोक निर्माण मंत्री समेत कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 10 से 12 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए एसडीएम रामपुर बुशहर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसडीएम 16 अक्तूबर को सराहन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे और संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। एसोसिएशन के राहुल सोनी ने प्रशासन से समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण और पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 1,500 से 2,000 वाहनों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जाम से बचने के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल चिह्नित करने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की जरूरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मुख्य और संपर्क सड़कों को दुरुस्त रखने, जल शक्ति विभाग से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस और चिकित्सा टीम तैनात करने का आग्रह किया है। बैठक में समारोह के मद्देनजर पार्किंग, पेयजल, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, पुलिस और एसोसिएशन को बेहतर समन्वय स्थापित कर समारोह को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article