फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Villagers protest against smart meters, stage a sit-in outside the electricity board office

Bilaspur News: स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे ग्रामीण, बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना

Tue, 20 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against smart meters, stage a sit-in outside the electricity board office
घुमारवीं में बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना देते प्रधान और अन्य। स्रोत: प्रधान - फोटो : Archive
प्रधान के घर से मीटर उखाड़ने पर जताया रोष, कर्मचारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कपाहड़ा पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध के बीच पंचायत प्रधान के घर का बिजली मीटर उखाड़ने का मामला गरमा गया है। सोमवार को प्रधान विनय कुमार शर्मा के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिशासी अभियंता से बातचीत होने तक धरना जारी रहेगा। हालांकि, ग्रामीणों के पहुंचने पर अधिशासी अभियंता कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। प्रधान विनय कुमार शर्मा ने चेतावनी दी कि कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली बोर्ड की होगी। प्रधान ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसडीएम घुमारवीं, थाना घुमारवीं और बिजली मंडल के अधिशासी अभियंता को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे थे। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। सोमवार को समय सीमा पूरी होने के बाद ग्रामीणों ने बोर्ड कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रधान के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को ग्राम सभा की बैठक में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के विरोध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था। इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अन्य उपभोक्ताओं के बजाय उनके परिवार को ही नोटिस क्यों जारी किया गया।

प्रधान के अनुसार, 14 अक्टूबर को उनके स्वर्गीय पिता के नाम पर लगे बिजली मीटर को लेकर बोर्ड ने 24 घंटे का नोटिस जारी किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर को वह बेटे के ऑपरेशन के सिलसिले में परिवार सहित जिला अस्पताल हमीरपुर में थे। घर पर उनकी 70 वर्षीय मां अकेली थीं। इसी दौरान आठ से दस कर्मचारी घर पहुंचे और उनकी मां के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मीटर उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed