{"_id":"610591138ebc3e8ba376c42e","slug":"village-to-be-declare-bpl-free-bilaspur-news-sml3788415186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों परिवार गरीबी रेखा से नीचे फिर भी पंचायत को बीपीएल मुक्त करने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों परिवार गरीबी रेखा से नीचे फिर भी पंचायत को बीपीएल मुक्त करने का प्रस्ताव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। साल 2019 में मैहथी ग्राम पंचायत की तत्कालीन प्रधान और अन्य पदाधिकारियों ने पंचायत को बीपीएल मुक्त करने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। लेकिन हालात यह हैं कि पंचायत में अभी भी दर्जनों परिवार ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। दो वक्त की रोटी के लिए यह परिवार दिनरात जद्दोजहद करते हैं। वहीं तत्कालीन पंचायत ने बीपीएल मुक्त करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। जोकि लोगों को मंजूर नहीं है।
इसी संदर्भ में श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की मैहथी पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा के नेतृत्व और पंचायत प्रधान मीना देवी की अध्यक्षता में जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मैहथी पंचायत को बीपीएल मुक्त न करने संबंधी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि अगस्त 2019 में तत्कालीन पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में मैहथी पंचायत को बीपीएल मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जबकि पंचायत में अधिकतर लोग आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। बीपीएल श्रेणी के लिए पात्र हैं। 2019 में तत्कालीन प्रधान की ओर से लिए गए निर्णय से अनेक गरीब व पात्र परिवार बीपीएल परिवारों को मिल रही योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए।
ज्ञापन में मांग की गई कि मैहथी पंचायत को बीपीएल मुक्त न किया जाए। पंचायत को बीपीएल परिवारों को चयनित करने का अधिकार दिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व बीडीसी सदस्य छोटा राम, मनोहर ठाकुर, छोटा राम ठाकुर व अन्य मौजूद रहे। जिलाधीश ने मैहथी पंचायत को बीपीएल मुक्त न करने का आश्वासन दिया।