{"_id":"65030057a0ca619906027814","slug":"venue-and-date-of-school-under-14-district-level-games-decided-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-5596-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूली अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों के स्थान और तिथि तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूली अंडर-14 जिला स्तरीय खेलों के स्थान और तिथि तय
विज्ञापन
- छात्रा वर्ग की प्रतियोगिताएं 26 सितंबर से, छात्र वर्ग की 2 अक्तूबर से
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्कूली अंडर-14 छात्र-छात्राओं के जिला स्तरीय खेलों के स्थान और तिथि निर्धारित कर दिए हैं। खेलों का कैलेंडर जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा की अगुवाई में जारी किया गया।
जिला खेल प्रभारी (प्रारंभिक एडीपीओ) बग्गा राम बैंस ने बताया कि छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलों में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, योग, जूडो, बॉक्सिंग, चेस, बास्केटबाल और कुश्ती शामिल हैं। यह प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में 26 सितंबर से 29 सितंबर तक होंगी। छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलों में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, योग, जूडो, बॉक्सिंग, चेस, बास्केटबॉल और कुश्ती शामिल हैं। यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बस्सी में 2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक होगी। उन्होंने बताया कि जिला छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 अगस्त से 14 अगस्त तक हो गई थीं, लेकिन छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं बारिश के कारण स्थगित कर दी गई थीं। छात्रा वर्ग की सभी खंडों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 20 सितंबर से शुरू होंगी।