{"_id":"6ac25c8fdc29ecb0f104a0b5","slug":"vehicles-will-be-diverted-via-an-alternative-route-from-ghagas-during-the-presidents-visit-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169204-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राष्ट्रपति के दौरे पर घागस से वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राष्ट्रपति के दौरे पर घागस से वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे वाहन
विज्ञापन
एंबुलेंस, वीवीआईपी और सरकारी वाहनों के साथ एम्स जाने वाले मरीजों के निजी वाहनों को रहेगी छूट
सुबह छह से दोपहर दो बजे तक दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहनों पर लागू रहेगी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था
प्रशासन ने लोगों से बदले रूट का पालन करने और यात्रा की योजना उसके अनुसार बनाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित एम्स बिलासपुर दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार, 6 अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहनों को घागस चौक से कंदरौर-भगेड़-औहर-ऋषिकेश-भराड़ी (फोरलेन जंक्शन)-ओपन एयर जेल जबली मार्ग से भेजा जाएगा। इस अवधि में एंबुलेंस, वीवीआईपी और सरकारी वाहनों के साथ एम्स बिलासपुर में मरीजों को ले जाने वाले निजी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था से मुक्त रखा गया है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से निर्धारित समयावधि में यातायात मार्ग में किए गए बदलाव का पालन करने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि इससे राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।