फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vedavati cursed Ravana that Lanka would be reduced to ashes.

Bilaspur News: वेदवती ने रावण को लंका भस्म होने का दिया श्राप

Wed, 24 Sep 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 24 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vedavati cursed Ravana that Lanka would be reduced to ashes.
शहर के रौड़ा सेक्टर में चल रही रामलीला का दृश्य। संवाद
कलाकारों की अदाकारी ने बटोरी खूब तालियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में श्री राम नाटक समिति के बैनर तले चल रही राम लीला के दूसरी संध्या के प्रथम दृश्य में वेदवती पर आसक्त हुए रावण को जब श्राप मिला तो दर्शक तालियां बजाए बिना न रह सके।

दूसरी संध्या के पहले दृश्य में आकाश मार्ग को गुजर रहे रावण को जब वेदवती पूजा अर्चना करते हुए दिखाई देती है तो वह उनके रूप सौंदर्य को देखकर लालायित हो उठता है। वह उन्हें भांति भांति के प्रलोभन देकर रिझाने का प्रयास करता है। वेदवती रावण को काफी समझाती है, भला बुरा कहती है, लेकिन कामांध रावण उसकी एक न सुनकर बलात उसे पाने का प्रयत्न करता है। इस कुकृत्य पर वेदवती रावण को श्राप देती है कि रावण तुम्हारी भुजाएं, सिर धरती पर कट कर गिरेगा, तुम्हारी स्वर्ण लंका भस्म हो जाएगी तुम्हारा सर्वनाश हो जाएगा। इस दृश्य में रावण का दमदार अभिनय कर रहे युवा कलाकार राजन शान ने तालियां बटोरी। दूसरे दृश्य में भगवान राम जन्मोत्सव दिखाया गया। इसी दृश्य में राक्षसों के उत्पात से परेशान विश्वामित्र दशरथ के दरबार में आकर राक्षसों के आतंक से निजात पाने के लिए सहायता मांगते हैं। दशरथ स्वयं सेना सहित जाने का निवेदन करते हैं तो विश्वामित्र क्रोधित होकर दशरथ को कहते हैं कि मुझे राम लक्ष्मण के बाहुबल पर पूर्ण विश्वास है। ऐसे में ये दोनो बालक ही उस दुष्ट ताड़का और अन्य राक्षसों का संहार करेंगे। विश्वामिश्र हठ कर दोनों नवकुंवरों को अपने साथ ले जाते हैं। अगले दृश्य में ताड़का दृश्य को देखने के लिए बास्केटबाल मैदान में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ को ताड़का का अभिनय कर रहे ने निराश नहीं किया। इस संध्या में राम का अभिनय सोहन पुंडीर, लक्ष्मण विवेक, दशरथ अजय ठाकुर, विश्वामित्र शुभम, ताड़का सौरव, वेदवती सौम्या और रावण का किरदार राजन शान ने निभाया जबकि बाल राम की भूमिका में नौनिहाल अंजन्य नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed