{"_id":"658dbc071ce994fecf013b01","slug":"use-mobile-phone-only-when-necessary-do-not-consider-helmet-as-a-burden-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10802-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जरूरत पर ही मोबाइल फोन का करें इस्तेमाल, हेलमेट को न समझें बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जरूरत पर ही मोबाइल फोन का करें इस्तेमाल, हेलमेट को न समझें बोझ
विज्ञापन
घुमारवीं के आरआर मेमोरियल स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की पाठशाला
- आरआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत आरआर मेमोरियल पब्लिक स्कूल देहलवीं में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें भराड़ी थाना प्रभारी विद्यासागर ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति और मोबाइल के सही इस्तेमाल पर जागरूक किया।
थाना प्रभारी विद्यासागर ने कहा कि छोटी उम्र में गलत आदतें शुरू होती हैं, जो जिंदगी भर साथ रहती हैं। इसलिए इस उम्र में बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दिए जाएं तो वह बुराइयों से बचे रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को कानून की जानकारी मिलती है। वह कानून के प्रति जागरूक होते हैं। जागरूक लोग खुद भी अपराध नहीं करते हैं और दूसरों को भी अपराध करने से रोक सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय बच्चों के सामने अपने विचारों को शुद्ध रखने की चुनौती है। मोबाइल और नेट के इस युग में सभी जानकारी एक पल में मिल जाती हैं। इनसे मिलने वाली अधिकांश जानकारियों में नैतिकता का कोई स्तर नहीं होता है। ऐसे में बच्चों इनसे बचना चाहिए और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट को भार नहीं समझें। अक्सर लोग चालान से बचने के लिए हेलमेट पहनते हैं, यह मानसिकता ठीक नहीं। अधिकतर दुर्घटनाओं में मौत सिर की चोट के कारण होती है। यदि वाहन चालक हेलमेट पहने तो मौतें रोकी जा सकती हैं। वाहन सड़क पर तय गति से चलाएं। सीधी और खाली सड़क पर ही ओवरटेक करें। सड़क पर चिन्हित किए यातायात सूचकों का पालन करें। इससे पहले स्कूल प्रबंधक निदेशक मनोज गौतम ने मुख्य वक्ता विद्या सागर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शर्मिला गौतम, पूर्व पंचायत उप प्रधान रिखी राम, सहकारी सभा के सचिव राजकुमार, गृह रक्षक अश्वनी कुमार सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
इनसेट
पुलिस की पाठशाला में सीखा कि कानून का पालन करना चाहिए। गलत आदतों को पहचान कर उन्हें छोड़ना चाहिए। अच्छे वातावरण की तलाश कर स्वयं को अच्छा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
कृतिका, छात्रा।
इनसेट
हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए। विचारों को शुद्ध रखना चाहिए। गलत दिखने और महसूस होने पर बड़ों को सूचना देनी चाहिए।
प्रज्वल, छात्र।
इनसेट
पुलिस की पाठशाला से देश के अच्छे और जागरूक नागरिक कैसे बनें यह सीख आज हम सभी को मिली। मोबाइल का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए।
सार्थिक, छात्र।