{"_id":"65be31cdbc0ab8f756069f41","slug":"union-ministers-behave-like-celebrities-sandeep-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-112539-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार करते हैं केंद्रीय मंत्री : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलिब्रिटी की तरह व्यवहार करते हैं केंद्रीय मंत्री : संदीप
विज्ञापन
- कांग्रेस प्रवक्ता बोले, हॉकी एस्ट्रो टर्फ की घोषणा नहीं चढ़ी सिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने चुनाव क्षेत्र में भी एक सेलिब्रिटी की तरह आते हैं। जिस काम के लिए जनता ने उन्हें अपनी नुमाइंदगी दी है, उस पर अक्सर मौन नजर आते हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण सता सुख भोग रहे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में खेलों में भी फिसड्डी साबित हुए हैं। चार बार के सांसद अनुराग ठाकुर को केंद्र में सूचना, प्रसारण, खेल और युवा सेवाएं का प्रभार सौंपा था तो इस संसदीय क्षेत्र में खेल प्रेमियों को एक आस जगी थी कि अब कम से कम खेलों ही में गुणात्मक विकास होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। केंद्रीय खेल मंत्री का पसंदीदा खेल क्रिकेट भी बिलासपुर में उस गति से नहीं उभर पाया, जिसकी उम्मीद थी। राष्ट्रीय खेल हॉकी संजीवनी के इंतजार में है। कबड्डी टांग खिंचाई से बाहर नहीं निकल पाई है। लोकसभा चुनाव एक बार फिर दहलीज पर आने वाले हैं और केंद्रीय खेल मंत्री अपनी ही खेलों में मस्त रहे। बात यदि बिलासपुर की करें तो इनके कार्यकाल में सभी क्षेत्रों का विकास शून्य रहा है। राष्ट्रीय खेल हॉकी की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं हैं। बिलासपुर में एस्ट्रो टर्फ बिछाने की घोषणा सिरे नहीं चढ़ पाई। वहीं लुहणू के क्रिकेट मैदान में विकास के नाम पर एक नई ईंट नहीं लग पाई है।