{"_id":"65030ac5103ed9c1be01bcbd","slug":"union-minister-anurag-thakur-will-be-on-visit-to-bilaspur-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-5601-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल बिलासपुर प्रवास पर होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कल बिलासपुर प्रवास पर होंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 16 सितंबर को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जहां लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करेंगे, वहीं मेरी, माटी मेरा देश अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग उनके साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 16 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे बकरोआ पंचायत घर भगेड़ में जन समस्याओं को सुनेंगे। 3:30 बजे सेऊ में शहीद अंकेश के घर पर जाकर मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे, जबकि 4:00 बजे गाहर पंचायत घर में जन समस्याएं सुनेंगे। सुरेश ठाकुर ने सभी से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया है।