फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Unidentified man's body recovered at Ghumarwin bus stand

Bilaspur News: घुमारवीं बस स्टैंड पर अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Sun, 21 Sep 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Unidentified man's body recovered at Ghumarwin bus stand
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं के मुख्य बस स्टैंड पर बनी वर्षा शालिका में रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

लोगों के अनुसार, सुबह बस स्टैंड पर भीड़ सामान्य से कम थी। रेन शेल्टर में अक्सर भिखारी और राहगीर रुकते हैं, इस कारण किसी ने पहले शव पर ध्यान नहीं दिया। करीब 10 बजे जब वह व्यक्ति उठा, तो स्थानीय लोगों ने मदद के लिए पुलिस को सूचित किया। घुमारवीं पुलिस ने व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी जेब से बल्ह, जिला मंडी का पता वाला एक कागज बरामद हुआ है। पुलिस इसी आधार पर मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस हर संभव पहलू से मामले की जांच कर रही है। यदि किसी को मृतक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस थाना घुमारवीं से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed