{"_id":"6ac4eaf839152f45dc0872de","slug":"understanding-data-is-essential-for-making-the-right-decisions-dr-garg-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169323-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंकड़ों को समझना जरूरी, तभी होंगे सही निर्णय : डॉ. गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंकड़ों को समझना जरूरी, तभी होंगे सही निर्णय : डॉ. गर्ग
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में सांख्यिकीय उत्पादों पर कार्यशाला
100 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में युवाओं को सांख्यिकीय उत्पादों और आंकड़ों के महत्व की जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में बीएससी, एमएससी और बीए के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को दैनिक जीवन, शासन और नीति निर्माण में सांख्यिकी के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अतुल गुप्ता ने की। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य से विद्यार्थियों को अवगत करवाते हुए कहा कि सूचना और प्रौद्योगिकी के दौर में आंकड़ों को समझना और उनका सही विश्लेषण करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आधिकारिक आंकड़ों और सांख्यिकीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।
वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य एवं संसाधन व्यक्ति डॉ. बसु गर्ग ने संख्याओं की शक्ति विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर आधारित निर्णय लेना आज हर क्षेत्र की आवश्यकता बन चुका है। सांख्यिकी केवल संख्याओं और गणनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि तथ्यों को समझने, परिस्थितियों का आकलन करने और उचित निर्णय लेने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
उन्होंने सुशासन, नीति निर्माण और प्रशासन में सांख्यिकी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। डॉ. गर्ग ने विद्यार्थियों से सामाजिक माध्यमों पर अनावश्यक समय बिताने के बजाय ज्ञानवर्धक सामग्री, आधिकारिक आंकड़ों और सांख्यिकीय उत्पादों का अध्ययन करने का आग्रह किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और चर्चा में सक्रिय भागीदारी की।