{"_id":"6531113d0b1853fc21086b94","slug":"unannounced-power-cuts-are-taking-place-every-morning-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-7376-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में सुबह के समय हर दिन लग रहे बिजली के अघोषित कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में सुबह के समय हर दिन लग रहे बिजली के अघोषित कट
विज्ञापन
-लोगों को दैनिक कार्यों के लिए उठानी पड़ रही परेशान
-पिछले पांच दिनों से अधिक हो रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बढ़ रही ठंड के बीच घुमारवीं और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय लगने वाले बिजली के अघोषित कट से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले लगातार चार-पांच दिनों से सुबह के समय करीब एक से डेढ़ घंटे तक बिजली के गुल होने से लोग परेशान हैं, लेकिन विभाग पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है।
बिजली के इस अघोषित कट का सबसे अधिक असर गृहणियों, स्कूली बच्चों और कार्यालयों में जाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। 7:00 बजे के करीब लगने वाला बिजली कट कभी एक घंटे का तो कभी आधे घंटे का रहता है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में देरी हो रही है। इस अघोषित कट के कारण लोगों को पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह के समय बच्चों को स्कूल जाने तथा दफ्तर में जाने वाले लोगों को बिना नहाये ही घरों से निकलना पड़ रहा है। क्योंकि बिजली न होने के कारण घरों में गीजर तथा अन्य बिजली के अन्य उपकरणों के न चल पाने के कारण बच्चों को ठंडे मौसम में ठंडे पानी से नहाना पड़ रहा है। ग्रहणियों को खाना बनाने और अन्य कामों में भी बिजली न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों को समय पर स्कूल भेजने में भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में तो बिजली के यह अघोषित कट घुमारवीं में रोजमर्रा की बात थी, लेकिन सर्दियां शुरू होते ही अब दोबारा से बिजली के कट लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। गर्मियों के अपेक्षा अभी बिजली की खपत भी कम है। इसके बावजूद रोजाना लगने वाले बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान हो चुके हैं। परेशानी का सबसे बड़ा कारण बिजली जाने के समय है, क्योंकि बिजली उस समय बंद होती है जब मांग अधिक होती है। बिजली बोर्ड के पास भी इन अघोषित बिजली कटों का कोई जवाब नहीं है। न ही विभाग इस बात का कोई खास कारण बता पाता है। लोगों का कहना है कि अभी तो सर्दियों की शुरुआत हुई है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं। इस कारण लोगों की परेशानी आने वाले दिनों में और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
कोट
सुबह के समय बिजली का लोड पूरा न मिलने के कारण बिजली की आपूर्ति में बाधा आ रही है। इसके लिए पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। समस्या का हल निकाला जा रहा है, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
- कर्ण चंदेल, अधिशासी अभियंता