फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two youths arrested for burglarizing bank and post office

Bilaspur News: बैंक और डाकघर में सेंधमारी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for burglarizing bank and post office
एक और आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। उपमंडल श्री नयनादेवी जी के बस्सी गांव में बैंक और डाकघर में सेंधमारी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में अभी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

कुछ दिन पहले बस्सी के यूको बैंक और डाकघर के शटर तोड़कर चोरों ने सेंधमारी की थी। नकदी चुराने में असफल रहे चोर अपने साथ एक मॉनिटर ले गए थे। जिस दिन घटना की शिकायत मिली, पुलिस ने उसी दिन बिना नंबर की एक बाइक बरामद की। बाइक पर मात्र भाखड़ा के नाम से स्टीकर था। पुलिस ने उसी आधार पर भाखड़ा बाइक एजेंसी से बरामद बाइक की चैस नंबर और नंबर पता किया। बाइक अजय कुमार कनफारा गांव के अजय कुमार के नाम निकली। अजय से सख्ती से पूछताछ की तब उसने वारदात में शामिल होने की बात मानी। साथ वारदात में शामिल दो और दोस्तों के नाम बताए। दूसरे आरोपी बंटी को भी घर से पकड़ लिया। तीसरा आरोपी लक्की को पुलिस ढूंढ रही है। बता दें कि नयना देवी के डाक घर में तीन लाख रुपये की चोरी और भाखड़ा के ओलिंडा के डाकघर में हुई चोरी के मामले को भी पुलिस सुलझाने में लगी है। आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के साथ कुछ और लोग साथ हो सकते हैं। यह गैंग क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देते थी। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed