फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two vehicles collide, 10 injured

दो गाड़ियों में टक्कर, 10 लोग घायल

Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide, 10 injured
चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर बिलासपुर में दो कारों में टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर वीरवार शाम दो गाड़ियों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों गाड़ियों में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में 5 बच्चों समेत 10 लोग घायल हुए हैं। एक बुजुर्ग महिला को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली रोड पर शाम करीब 5 बजे एक गाड़ी बिलासपुर की ओर से जा रही थी। वहीं दूसरी गाड़ी स्वारघाट की तरफ से आ रही थी। जैसे ही दोनों गाड़ियां धौलरा मंदिर के पास पहुंची तो तीखे मोड़ पर दोनों में टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने दोनों गाड़ियाें में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घयलों को बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 3 महिलाएं, 5 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों में वृद्ध कलां देवी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घायलों में ये शामिल
पवन ठाकुर(28), आशीष कुमार(29), शैल्जा(25), अभिनंदन(3), अमरिको देवी(38), हर्ष(4), सोनिया(35), दीवान(3), कनिष्का(6) और कलां देवी(60)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed