फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two new wards will be formed in Nagar Parishad Ghumarvi, total number will be 9

Bilaspur News: नगर परिषद घुमारवीं में बनेंगे दो नए वार्ड, कुल संख्या 9 होगी

Wed, 11 Jun 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two new wards will be formed in Nagar Parishad Ghumarvi, total number will be 9
नगर परिषद घुमारवीं का कार्यालय। संवाद
पहले चार नए वार्ड बनाने का था प्रस्ताव
विज्ञापन

बजोहा और कल्याण वार्ड को किया जाएगा विभाजित

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं में दो नए वार्ड बनाए जाएंगे। दो नए वार्ड बनने से नगर परिषद घुमारवीं में वार्डों की संख्या 9 हो जाएगी। हालांकि पहले चार नए वार्ड बनाने का प्रस्ताव था, जिसे अब दो तक ही सीमित कर दिया गया है।
नगर परिषद ने प्रस्ताव के प्रारंभ में वार्डों की संख्या 11 किए जाने की योजना बनाई गई थी। प्रस्ताव भी उपायुक्त को भेजा गया था, लेकिन वर्तमान परिसीमन प्रक्रिया 2010-11 की जनगणना के आधार पर होने के कारण फिलहाल दो ही नए वार्ड बनाए जा सकेंगे। इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर की ओर से 2 जून को अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके तहत 9 जून तक नागरिकों से आपत्तियां मांगी गई थीं। बताते चलें कि नगर परिषद घुमारवीं की स्थापना को अब 25 साल से अधिक समय बीत चुका है। शुरुआत से ही इसे सात वार्डों में विभाजित किया गया था। इन 25 साल में घुमारवीं शहर का विकास बड़ी तेजी से हुआ है। शहर की जनसंख्या लगभग तीन गुना बढ़ चुकी है। बावजूद इसके, अब तक वार्डों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया था। परिसीमन की नई योजना के तहत विशेष रूप से वार्ड नंबर-4 बजोहा और वार्ड नंबर-5 कल्याणा को विभाजित कर दो नए वार्ड बनाए जाएंगे। यह दोनों वार्ड क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़े माने जाते हैं। वर्तमान में बजोहा वार्ड में लगभग 1200 और कल्याणा वार्ड में करीब 1000 मतदाता हैं, जबकि सबसे छोटा वार्ड बड्डू वार्ड नंबर-1 में करीब 550 मतदाता हैं। नगर परिषद ने पहले दकड़ी और टिकरी वार्डों को भी विभाजित कर नए वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वर्तमान परिसीमन केवल दो नए वार्डों के गठन की अनुमति दे रहा है। परिणामस्वरूप अब नगर परिषद घुमारवीं में वार्डों की कुल संख्या 9 हो जाएगी। नए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर परिषद घुमारवीं के नागरिकों को वार्डों की संख्या बढ़ने से दो नए वार्ड में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जिससे आने वाले चुनावों में भी अधिक व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी। साथ ही दो बड़े वार्डों के विभाजित होने से उन वार्डों में और अधिक विकास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद की ओर 11 वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन अब दो ही नए वार्ड बनाए जाने की उम्मीद है। आने वाले वर्षों में नई जनगणना और भविष्य की आवश्यकताओं के आधार पर परिसीमन प्रक्रिया जब भी कभी होगी तो उसमें वार्डों की संख्या में आगे और भी वृद्धि संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed