फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   two injured in road accident

ब्रेक फेल होने से पलटा सेब से लदा कैंटर, दो घायल

Sat, 04 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident
गरामौड़ा के समीप ब्रेक फेल होने से सड़क हादसे में घायल हुआ व्यक्ति। -संवाद - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरामोड़ा में कुल्लू से बिहार जा रहे सेब से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक और परिचालक घायल हुए हैं। इनका एफआरयू नालागढ़ में उपचार चल रहा है। स्वारघाट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब 8 किलोमीटर दूर गरामोड़ा में कुल्लू से बिहार जा रहे एक सेब से लदे कैंटर की ब्रेक फेल हो गई। इसके कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस के माध्यम से एफआरयू नालागढ़ पहुंचाया गया। जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान चालक मुश्तलीन (28) पुत्र इलियात और परिचालक उस्मान (28) पुत्र मुकुंद दोनों निवासी हापुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वारघाट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसकी पुष्टि डीएसपी पूर्ण चंद ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed