{"_id":"6508490683887169360bd534","slug":"two-drivers-injured-in-collision-between-trucks-on-four-lane-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-5801-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर ट्रकों की टक्कर में दो चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर ट्रकों की टक्कर में दो चालक घायल
विज्ञापन
-एम्स में चल रहा घायलों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ट्रकों की टक्कर में दोनों के चालक घायल हो गए। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। स्वारघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गत रात को फोरलेन पर जकातखाना के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को एम्स पहुंचाया गया। पुलिस को दिए बयान में सुनील कुमार निवासी गांव कचौली डाकघर छड़ोल जिला बिलासपुर ने बताया है कि गत रात को वह ट्रक लेकर फोरलेन से जा रहा था। जकातखाना के पास पहुंचने पर बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बिलासपुर के ओर से आ रहे ट्रक के चालक की लापरवाही से हुआ है। वहीं, एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।