फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two arrested with heroine during the blocked

नाकाबंदी के दौरान 46 मिलीग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroine during the blocked
बिलासपुर। पुलिस थाना बरमाणा की एक टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 46 मिलीग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने हरलोग के बलोदर स्थान पर नाकाबंदी कर रखी थी। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी तभी हरनोड़ा की तरफ से आ रही कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस को देखकर कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपने मुंह को छुपा लिया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से 46 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नीरज शर्मा, निवासी गांव द्रोह, डाकघर पिपली, तहसील बल्ह और अरुण भट्टी, निवासी जेल रोड, जिला मंडी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed