{"_id":"65871f0be9fd4346440dca0b","slug":"two-arrested-including-neighbor-in-theft-of-jewelery-worth-lakhs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10585-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लाखों के गहने चोरी मामले में पड़ोसी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लाखों के गहने चोरी मामले में पड़ोसी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- एक आरोपी को अदालत ने पांच दिन की रिमांड पर भेजा
- शहर के अप्पर निहाल सेक्टर में हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के अप्पर निहाल सेक्टर स्थित एक घर से लाखों के गहने चोरी मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पड़ोसी युवक को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि पड़ोसी युवक की निशानदेही पर शनिवार को उसके साथी को सुंदरनगर से पकड़ा है।
पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि वारदात वाले घर की तीसरी मंजिल के दरवाजे की जाली टूटी हुई थी जो कुंडी खोलने के लिए तोड़ी गई थी। जबकि घर के अन्य सभी दरवाजे बंद थे। तीसरी मंजिल की बालकनी के बाहर से सिर्फ साथ वाले मकान की छत लगती है और चोर मात्र उसी छत से होकर वारदात होने वाले घर के अंदर दाखिल हुए। जांच करने पर पाया गया कि पड़ोस में में रहने वाले युवक पहले भी चोरी की छिटपुट घटनाओं में शामिल रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई तो वह युवक वारदात वाले घर की रेकी करता हुआ पाया गया। शक के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। हालांकि इस दौरान उसके परिजनों ने बाधा डालने की भी कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि गहने उसके पास हैं। वारदात में उसका एक अन्य साथी भी शामिल था, जो सुंदरनगर में छुपा है। आरोपियों की पहचान भानू राणा और सैंटी के रूप में हुई है। बता दें कि मामले की शिकायत जगन्नाथ शर्मा निवासी अप्पर निहाल बिलासपुर ने दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार मंगलवार दिन को जब घर पर कोई नहीं था तो बैड बॉक्स और अलमारी में रखे लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए गए। उधर, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।