फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two 33 kV sub-stations will be constructed in Kotdhar and Gehadvi.

Bilaspur News: कोटधार और गेहड़वीं में बनेंगे 33 केवी के दो सब-स्टेशन

Sat, 10 Oct 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two 33 kV sub-stations will be constructed in Kotdhar and Gehadvi.
कोटधार में बनने वाले सब स्टेशन के लिए भूमि निरीक्षण करते अधिकारी व कांग्रेस नेता। स्रोत: जागरूक
जमीन का किया निरीक्षण, भूमि हस्तांतरण के बाद शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार और गेहड़वीं में 33 केवी के दो विद्युत सब-स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कोटधार में प्रस्तावित सब-स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन का निरीक्षण किया। प्रस्तावित स्थल कृषि विभाग की भूमि पर है। इसे बिजली बोर्ड के नाम हस्तांतरित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण की दिशा में आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

विवेक कुमार ने कहा कि दोनों सब-स्टेशन स्थापित होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने दोनों सब-स्टेशनों की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed