फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck drivers made aware about HIV/AIDS, STDs

Bilaspur News: ट्रक चालकों को एचआईवी/एड्स, यौन रोगों के बारे में किया जागरूक

Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers made aware about HIV/AIDS, STDs
-ट्रकर परियोजना बरमाणा ने औहर में लगाया जागरुकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन-बिलासपुर द्वारा संचालित ट्रकर परियोजना बरमाणा ने औहर में स्वास्थ्य जांच जागरुकता शिविर लगाया। इस दौरान डॉ. विवेक पवार ने ट्रक चालकों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि लायुल ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति-शिमला के सहयोग से चलाई जा रही है। ताकि जिले के लोगों को एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के बारे में जागरूक किया जा सके। एचआईवी/एड्स का अभी तक कोई भी इलाज संभव नहीं है। इस जानलेवा बीमारी से इसके फैलने के कारणों के बारे में संपूर्ण जानकारी हो तभी बचा जा सकता है। एचआईवी/एड्स असुरक्षित यौन संबंधों, संक्रमित सुइयों के इस्तेमाल, संक्रमित रक्त चढ़ाने और संक्रमित गर्भवती मां से उसके होने वाले बच्चे में फैलता है। इन कारणों से सुरक्षा अपनाकर इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि यौन रोगों का संपूर्ण इलाज संभव है यदि इनकी समय पर पहचान की जाए और तथा दवाइयों का संपूर्ण कोर्स किया जाए। उन्होंने बताया कि एचआईवी/एड्स और यौन रोगों से जानकारी के द्वारा ही बचाव संभव है, इसलिए हम सभी इनके बारे में संपूर्ण जानकारी रखेंगे और अपनी व अपने परिवार की रक्षा इन बीमारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed