{"_id":"612d14ce8ebc3e59cd6c9158","slug":"trial-for-national-kho-kho-championship-bilaspur-news-sml382143263","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो खो ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो खो ट्रायल में 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उड़ीसा के भुवनेश्वर में 40वीं जूनियर राष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता के लिए सूबे की टीम की चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुखाला के खेल मैदान में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में प्रदेशभर से आए 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 सितंबर तक होगा।
प्रदेश खो खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने बताया कि ट्रायल के आधार पर प्रदेश की बालक व बालिका टीम के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम की घोषणा दो दिन बाद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की अगुवाई में हिमाचल में बड़े स्तर पर खो खो लीग का आयोजन किया जाएगा। भारतीय खो खो संघ की ओर से पूरे भारत में खो-खो लीग का आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल खो खो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलआर वर्मा ने बताया कि स्वयंभू लोगों का खो खो संघ दुष्प्रचार करके प्रदेश के खिलाड़ियों को गुुमराह कर रहा है। जगह-जगह ट्रायल लेकर प्रतिभावान खो खो खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ भरपूर विरोध करता है। इस अवसर पर हिमाचल खो खो संघ उपप्रधान व जिला एमेच्योर खो खो संघ बिलासपुर के प्रधान पवन ठाकुर, तकनीकी सलाहकार व जिला एमेच्योर खो खो संघ बिलासपुर महासचिव अमरजीत ठाकुर, संयुक्त सचिव लक्ष्मी दत्त व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।