फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   treatment plant,viral video

वायरल वीडियो से बताई ट्रीटमेंट प्लांट की दास्तां

Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
treatment plant,viral  video
बिलासपुर। एनटीपीसी की ओर से बिलासपुर जिले में आठ सौ मेगावॉट की एक जल विद्युत परियोजना स्थापित एवं संचालित की गई है। इसी दौरान आठ वर्ष पूर्व ही टाउनशिप रिहायशी कॉलोनी जमथल के समीप एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है, लेकिन आज तक प्लांट पर ढक्कन नहीं रखा गया है। इससे नाराज गांव के ही एक अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पूरी दास्तां दिखाई। जिसको भारी जनसहयोग मिला। इसके साथ ही लोगों ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़ा किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि जमथल गांव में एनटीपीसी ने गांव के बिल्कुल नजदीक एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट मल निकासी के लिए बनाया है। एनटीपीसी द्वारा इस प्लांट का रखरखाव सही तरीके से नहीं किया जाता है। सालों से इस प्लांट को खुला रखा गया है। जिसके कारण पूरे गांव में इसकी बदबू फैलती है। प्लांट से निकलने वाले दुर्गंध से गांव वालों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। पर्यावरण की दृष्टि से भी इस प्लांट ने काफी नुकसान गांव के एकमात्र जल स्त्रोत को किया है। गांव का जल स्त्रोत इस प्लांट के नजदीक है और इस प्लांट से रिसने वाला गंदा पानी अब इस प्राकृतिक जल स्त्रोत में मिल रहा है। इससे जल स्त्रोत का पानी प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गांव के ही एक युवा अधिवक्ता सुमन ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ मौके से एक लाइव चलाया। जिसमें उन्होंने इस सीवरेज टैंक से ग्रामीणों को आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। मौके पर अधिवक्ता सुमन ठाकुर ने बताया कि गांव वाले यह विषय कई बार पंचायत और एनटीपीसी के समक्ष उठा चुके हैं। लेकिन एनटीपीसी ने इस विषय में अभी तक कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। लिहाजा गांव वालों की मांग है कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। ताकि ग्रामीण साफ हवा में सांस ले सकें और प्रदूषित हो रहा भूजल भी बचाया जा सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत धौन कोठी के उप प्रधान शंकर ठाकुर, अशोक ठाकुर, सुरेश कुमार, जगदीश ठाकुर, इंद्र ठाकुर व गांव की 20 से अधिक महिला शक्ति शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीवरेज टैंक का मुद्दा लगभग 3 साल से प्रसाशन और एनटीपीसी के समक्ष उठा रहे हैं। एनटीपीसी को कई बार पंचायत की तरफ से ज्ञापन दिए गए। प्रशासन ने पंचायत की मांग पर एनटीपीसी को आदेश भी दिए थे कि जल्द इस सीवरेज टैंक को बंद किया जाए। लेकिन एभी तक कंपनी ने उसे खुला छोड़ रखा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-सुरेंद्र पाल शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत धौन कोठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed