फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   transport

ट्रक ऑपरेटरों की बकाया राशि जल्द डाली जाए बैंक खातों में

Sat, 11 Apr 2020 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
transport
बरमाणा(बिलासपुर)। लॉकडाउन के कारण ट्रक ऑपरेटरों की आय के साधन बंद होने से यह वर्ग आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहा है। यह बात बीडीटीएस सभा बरमाणा के पूर्व प्रधान एवं कार्यकारिणी सदस्य रमेश ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि 15 मार्च तक सीमेंट माल ढुलाई की पेमेंट ऑपरेटरों के खाते में पड़ी थी, लेकिन उसके बाद जो भी पेमेंट ट्रक ऑपरेटरों की बनती है उसे शीघ्र बैंक खातों में डाला जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी कई की सीमेंट गाड़ियां सिविल सप्लाई और डायरेक्ट पार्टी सप्लाई के लिए भरी हुई खड़ी हैं। उन्होंने एसीसी प्रबंधन और सरकार से गुहार लगाई है कि उपरोक्त गाड़ियों को उतारने के लिए विशेष अनुमति प्रदान की जाए ताकि कई दिनों से खड़ी हुई गाड़ियों के लोड के कारण टायर ही ब्लास्ट न हो जाएं। इन्होंने एसीसी प्रबंधन और सरकार का पंजाब के लिए खड़ी हुई करीब 250 सीमेंट गाड़ियों को आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब और खानपुर खुई में उतारने के लिए धन्यवाद किया है। पंजाब सीमेंट डंपों के लिए 90 प्रतिशत खड़ी गाड़ियां उतार दी गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 से लेकर 22 मार्च तक पेमेंट वाउचर बनाकर ऑपरेटरों के खाते में किराया राशि डाली जाए। वहीं, उन्होंने सभा प्रधान को सुझाव देते हुए कहा है जो सीमेंट की गाड़ियां अप्रैल महीने में अनलोड़ हो चुकी हैं। उनकी रिसीविंग कॉपी कार्यालय की ओर से कर्मचारियों के नंबर या फिर वार्ड सदस्य के व्हाटसऐप पर भेज कर पेमेंट बनाने की व्यवस्था की जाए, ताकि इस आर्थिक तंगी के माहौल में ट्रक ऑपरेटरों को थोड़ी बहुत ही राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed