फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training workshop for state level trainers of agriculture subject started

Bilaspur News: कृषि विषय की राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Mon, 24 Jul 2023 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Training workshop for state level trainers of agriculture subject started
-11 अगस्त तक चलेगी कार्यशाला, प्रशिक्षण के लिए बनाए गए चार बैच
विज्ञापन

-दूसरे बैच में 43 शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर में डाइट जुखाला की ओर से राज्य स्तरीय कृषि विषय के प्रशिक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला 11 अगस्त तक चलेगी। प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए चार बैच बनाए गए हैं। दूसरे बैच में बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन के 43 व्यावसायिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत किया गया है। दूसरे बैच की कार्यशाला में प्रधानाचार्य कम डीपीओ समग्र शिक्षा दीपचंद गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला के पहले दिन क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना ने प्रशिक्षकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर पुष्पराज शर्मा ने इंक्लूसिव एजुकेशन के बारे में प्रशिक्षकों को जानकारी दी। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सरकार ने क्या कार्यक्रम चलाए हैं और उन बच्चों को कक्षा कक्ष में कैसे शामिल करें इस बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने शिक्षकों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को इस कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। इस कार्यशाला में व्यावसायिक शिक्षकों को कृषि की स्कीमोंं, कक्षा कक्ष को हैंडल करने के तरीकों, बच्चों को आपदा से बचाने, शिक्षण कौशल, जीरो बजट खेती, पारंपरिक खेती, आधुनिक खेती, ग्रीन फार्मिंग और अन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सुबह 9:45 से शाम 5:00 बजे चलेगा। प्रशिक्षण के लिए पांच सत्र बनाए गए हैं। पहला सत्र सुबह 9:45 से 10:15 तक, दूसरा सत्र 10:15 से 11:30 बजे तक, तीसरा सत्र 11:45 से दोपहर 1:00 बजे तक, चौथा सत्र दोपहर 2:00 बजे से 3:15 बजे तक, पांचवां सत्र 3:30 से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर डाइट जुखाला के प्रधानाचार्य दीप चंद, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अरुण गौतम, सुनील शर्मा, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर सोमदत्त कालिया और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed