फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Training camp for volunteer teachers started in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में स्वयंसेवी अध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 21 Feb 2024 06:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
Training camp for volunteer teachers started in Ghumarwin
बिलासपुर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवी अध्यापकों को संबोधित करते वक्ता। संवाद
तीन दिनों तक दी जाएगी ट्रेनिंग
विज्ञापन

दो शिक्षा खंड के 454 स्वयंसेवी अध्यापक ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में नवभारत साक्षरता अभियान के तहत शिक्षा खंड घुमारवीं एक और दो के स्वयंसेवी अध्यापकों के लिए कार्यशाला शुरू हुई।
कार्यशाला में शिक्षा खंड घुमारवीं-2 के 186 और शिक्षा खंड घुमारवीं-1 के 268 स्वयंसेवी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर खंड नोडल अधिकारी निर्मला देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। कार्यशाला में स्वयंसेवी अध्यापकों को जिले के असाक्षर लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों को समझने एवं विभिन्न विधियों और गतिविधियों से शिक्षण कार्य करवाने के लिए इन शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाना है। जिले के अन्य शिक्षा खंडों में भी यह आयोजन किए जाएंगे ताकि असाक्षरों को राष्ट्र की मुख्यधारा में लाकर उनमें पढ़ने लिखने के साथ-साथ जीवन पर्यंत कौशलों की समझ को भी विकसित जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में सर्वे के दौरान 10,110 असाक्षर ढंढूे गए हैं। इसमें से 9510 असाक्षरों को अगले कुछ माह में साक्षर किया जाना है। इस अवसर पर जिला अध्यापक प्रशिक्षण समन्वयक कुलदीप सिंह, मास्टर ट्रेनर रफी मोहम्मद और दीपक कौशल ने स्वयंसेवी अध्यापकों के साथ अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed